फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buses are parked on NH due to lack of bus stand

बस अड्डा नहीं होने से एनएच पर खड़ी होती हैं बसें

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Buses are parked on NH due to lack of bus stand
हाटा में बस स्टैंड नहीं होने से हाइवे पर सवारियों को उतारती बस। - फोटो : KUSHINAGAR
बस अड्डा नहीं होने से एनएच पर खड़ी होती हैं बसें
विज्ञापन

नगर में बस अड्डा बनाने के लिए तीन वर्ष पहले भूमि का हुआ था चिह्नांकन
हाटा (कुशीनगर)। नगर में बस अड्डा बनने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। नगर में बस अड्डा बनाने की स्वीकृति तीन वर्ष पहले मिली थी। उसके बाद सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर खूब वाहवाही लूटी थी, लेकिन अब तक यह योजना धरातल पर नहीं उतरती पाई है। हालांकि, नगरपालिका की ओर से अपनी जमीन के उपयोग की स्वीकृति परिवहन निगम को दी जा चुकी है।
हाटा नगर क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र होने के साथ तहसील मुख्यालय भी है। इसके कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी यहां न रोडवेज बस स्टेशन नहीं बन सका है। इस कारण रोडवेज की बसें भी एनएच पर खड़ी होती हैं। हाटा में रोडवेज बस अड्डे की जरूरत को देखते हुए नगर के पूर्वी छोर स्थित पुरानी खाड़सारी मिल के पास नगरपालिका ने एक जमीन चिह्नित कर बस अड्डा निर्माण कराने की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

बाद में जमीन के हस्तांतरण के लिए नियम और शर्तों के साथ संबंधित फाइल परिवहन निगम को भेज दी गई थी, लेकिन यह योजना धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। इस सबंध में नगरपालिका के ईओ अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका की जमीन को हस्तांतरित करने के लिए जरूरी नियम और शर्तों से विभाग को अवगत करा दिया गया है। एआरएम रोडवेज बिंदू प्रसाद ने बताया कि हाटा नगर में किराए पर बस अड्डे के लिए जमीन लेने की बात हुई थी। यह प्रक्रिया उच्चाधिकारियोें स्तर पर लंबित है। उच्चाधिकारियों से इस संबंध में निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed