फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus trips extended till Diwali, passengers will get convenience

Kushinagar News: दिवाली तक बढ़ाए गए बसों के फेरे, यात्रियों को होगी सहूलियत

Wed, 09 Oct 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 09 Oct 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Bus trips extended till Diwali, passengers will get convenience
पडरौना। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने पडरौना डिपो की बसों के फेरे बढ़ा दिया है। जिस मार्ग पर अधिक यात्री मिल रहे हैं, उस मार्ग पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ने से दशहरा और दिवाली पर आवागमन करने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


पडरौना डिपो से निगम की 21 और 24 अनुबंधित बस संचालित की जाती हैं। इसके अलावा देवरिया, गोरखुपर, बस्ती, बलिया समेत अन्य डिपो की 100 से अधिक बसें पडरौना आती हैं। इन बसों में सामान्य दिनों में चार से पांच हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। त्योहार के समय यात्रियों की संख्या बढ़कर आठ से दस हजार हो जाती है। त्योहार पर बढ़े यात्रियों की सुविधा के लिए पडरौना डिपो की तरफ से संचालित सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पडरौना से गोरखपुर मार्ग पर अधिक यात्री मिलते हैं, वहां बसों की फेरे तीन गुना कर दिया गया है। देवरिया मार्ग पर बसों का एक से अधिक फेरा लगाया जा रहा है। त्योहार से पहले ही बसों के फेरे में बढ़ने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इस संबंध में एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में पडरौना से करीब पांच हजार लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। त्योहारों पर इन यात्रियों की संख्या करीब दोगुनी हो जाती है। इसको देखते हुए पडरौना डिपो की तरफ से संचालित सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जिन मार्गों पर अधिक सवारी मिलेगी, वहां बसों के फेरों की संख्या तीन गुनी कर दी गई है। शेष मार्गाें पर एक से दो फेरे बढ़ाए गए हैं। इस संबंध में सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed