{"_id":"69ade4c08f90f2eb6f0541d9","slug":"bus-stand-will-be-constructed-budget-received-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156004-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बस स्टैंड का होगा निर्माण, मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बस स्टैंड का होगा निर्माण, मिला बजट
Mon, 09 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत में सरकारी बस अड्डे के निर्माण की उम्मीद जग गई है। लोगों का कहना है कि बस अड्डा बनने से कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी लाभ होगा। लंबी दूरी की बसें चलने की राह आसान हो जाएगी। चेयरमैन ने रविवार को ठेकेदारों के साथ शिवशक्ति नगर में सरकारी बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि और पूर्व में कराए गए कार्यों जायजा लिया। शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
सेवरही यूपी बिहार सीमा क्षेत्र का एक प्रमुख व्यावसायिक नगर है। इसके दो किलोमीटर आगे से ही बिहार की सीमा शुरू हो जाती है, लेकिन आज तक यहां सरकारी बस अड्डे का निर्माण नहीं हो सका है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार ने परिवहन निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में चार अप्रैल 2023 को इसकी आधारशिला रखी थी। इसके लिए शासन को ओर से लगभग 2.90 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है।
नगर पंचायत सेवरही की चेयरमैन सोनिया जायसवाल व पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने रविवार को ठेकेदारों के साथ प्रस्तावित स्थल व पूर्व में कराए गए कार्यों का जायजा लिया। उम्मीद है कि इसका निर्माण एक सप्ताह के अंदर कभी भी शुरू किया जा सकता है। क्षेत्र संजय कुमार गुप्ता, मक्खन जायसवाल, ब्यास निषाद, दिनेश वर्मा, मिठू जायसवाल आदि का कहना है कि इसका निर्माण हो जाने से कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की बसों के चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे लोगों को आसानी होगी।