फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus service started from Pipraghat to Lucknow

Kushinagar News: पिपराघाट से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू

Tue, 15 Apr 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Pipraghat to Lucknow
तुर्कपट्टी। फाजिलनगर विधानसभा के तुर्कपट्टी बाजार में सोमवार को विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पिपरा घाट-तुर्कपट्टी-लखनऊ रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस पिपराघाट से सुबह छह बजे रवाना होकर तुर्कपट्टी पहुंचेगी फिर वहां से सुबह सात बजे निकलेगी और शाम तक राजधानी लखनऊ पहुंचा देगी। इससे लोगों को राजधानी जाने का सफर सुगम हो गया है। रोडवेज बस संचालन के लिए क्षेत्रीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप से बार-बार अवगत कराया था। इसको संज्ञान में लेते हुए विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से उक्त मार्ग पर अतिशीघ्र रोडवेज बस संचालन बहाल करवाने की मांग की थी। इसके बाद परिवहन मंत्री ने बस संचालन का निर्देश दिया। एआरएम जय राम शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे तुर्कपट्टी से यह बस रवाना होगी और शाम तक राजधानी लखनऊ पहुंचा देगी। इस दौरान प्रमोद पांडेय, चमन यादव, शैलेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed