{"_id":"6856fe4f1fe37b80050ba217","slug":"bus-schedule-will-be-visible-on-led-screen-of-kasya-bus-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-140035-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसया बस स्टेशन की एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा बसों का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसया बस स्टेशन की एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा बसों का शेड्यूल
Sun, 22 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर बसों की जानकारी के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की तरह अब उन्हें बस स्टैंड पर भी बसों की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी। 22 लाख खर्च कर बस स्टैंड पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। सॉफ्टवेयर इंस्टाॅलेशन के कार्य के बाद यह सिस्टम शुरू हो जाएगा। वहीं, साउंड सिस्टम के माध्यम से भी बसों के संबंध में जानकारी प्रसारित कराई जाएगी।
आमतौर पर रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के समय और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार पूछताछ खिड़की पर कर्मी नहीं होते। यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी लेने के लिए बस चालक और परिचालकों से पूछताछ करनी पड़ती है। गंतव्य तक जाने वाली बस कब मिलेगी, इसकी भी जानकारी ठीक से नहीं हो पाती। इसकी वजह से यात्री परेशान रहते हैं। मगर, अब जल्द ही यह समस्या समाप्त हो जाएगी। रेलवे की तरह बस स्टैंड पर भी एलईडी के माध्यम से बसों के संबंध में जानकारी डिस्प्ले की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने करीब 22 लाख रुपये खर्च कर एलईडी लगवाई है। साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल कर इसे शुरू किया जाएगा। वहीं साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। एलईडी स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी मिलेगी।
एआरएम पडरौना डिपो जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि एलईडी लग गई है। साॅफ्टवेयर इंस्टालेशन के बाद बसों के बारे में जानकारी डिस्प्ले होंगी। ऑटोमेटिक साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे लोगों को उनके गंतव्य तक जाने वाली बसों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -
इन डिपो की बसे आती है कसया बस स्टेशन
नगर स्थित बस स्टेशन पर देवरिया, गोरखपुर, राप्तीनगर, सिद्धार्थनगर, सनौली, फजलगंज, उन्नाव, विकासनगर, हमीरपुर, बांदा, अयोध्या, हैदरगढ़, जौनपुर, बस्ती डिपो की बसों का आवागमन प्रतिदिन होता है। 14 डिपो की बसे यहां से होकर गुजरती है।
000000