फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bus passengers will be made aware to vote

Kushinagar News: बस यात्रियों को मतदान के लिए किया जाएगा जागरूक

Sun, 05 May 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bus passengers will be made aware to vote
पडरौना। निगम की बस से यात्रा करने वालों को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बसों में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्टीकर और वैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा बस में टिकट देने के दौरान परिचालक सभी यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

पडरौना डिपो से 24 निगम और 19 अनुबंधित बसें मिलाकर 43 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा गोरखपुर, बलिया, बेल्थरा, लखनऊ, हमीरपुर और सीतापुर समेत अन्य डिपो की बसें आती हैं। इन बसों से कसया, तमकुहीराज, सेवरही, हाटा समेत जिले के लोकल के अलावा देवरिया, बलिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, लखनऊ और दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों तक तीन से चार हजार लोग यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर जिला प्रशासन इस बार जिले में 70 फीसदी से अधिक मतदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के साथ हर संभव प्रयास करने में जुटा है। अब निगम और अनुबंधित बसों के यात्रियों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए इन बसों में मतदान जागरूकता के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखा स्टीकर और बैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा बस के परिचालक यात्रा टिकट देते समय यात्रियों को मतदान से होने वाले लाभ के बारे में बताकर आगामी एक जून को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इसके लिए डीएम के निर्देश पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। निगम की बस से यात्रा करने वाले लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए सभी डिपो के अलावा जिले में आने वाले बसों में स्लोगन लिखा स्टीकर और बैनर लगाया जा रहा है। शनिवार को करीब 20 बसों में स्टीकर और बैनर लगा दिए गए हैं। परिचालक भी यात्रा टिकट देते समय यात्रियों को मतदान से होने वाले लाभ की जानकारी देंगे। इसके लिए सभी को निर्देश दे दिया गया है। -राकेश कुमार, एआरएम, पडरौना डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed