{"_id":"66a816e3684fd19a64086b04","slug":"burnt-transformer-not-replaced-even-after-four-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-120748-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार दिन बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार दिन बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर
Tue, 30 Jul 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े कंठीछपरा गांव के जमुआन टोले में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के चार दिन बाद भी बदला नहीं जा सका है। इसके चलते गांव के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। गांव के लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जले ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा रहा है।
विशुनपुरा ब्लॉक के कंठी छपरा गांव की बिजली आपूर्ति जरार बिजली उपकेंद्र से होती है। बृहस्पतिवार की देर शाम को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से की, लेकिन चार दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। प्रधान प्रतिनिधि संतोष राजभर, रामदास खरवार, पप्पू खरवार, मंत्री खरवार, रहीम अंसारी, रामाधार खरवार, मुरारी राजभर ने बताया कि भीषण गर्मी में चार दिन से गांव में बिजली नहीं है। लोग परेशान हैं। मोमबत्ती जलाकर महिलाएं भोजन पका रही हैं। इस संबंध में जेई अजय सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए वर्कशाप को पत्र भेज दिया गया है। वर्कशाप से मिलते ही बदल दिया जाएगा।