फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Burnt the house with the spark of the stove

चूल्हे की चिंगारी से 30 घर जले

Thu, 27 Apr 2017 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 27 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Burnt the house with the spark of the stove
चूल्हे की चिंगारी से 30 घर जले - फोटो : अमर उजाला

सेवरही/तमकुहीरोड। पिपराघाट गांव के दहारी टोले में मंगलवार की देर रात चूल्हे की चिंगारी से फैली आग में 30 घर जल गए। टोले के लोगों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मेहनत करके आग पर काबू पाया। इस घटना में 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक एक घर से लपटें निकलने लगीं। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन हवा के साथ उठती लपटों ने तेजी से अगल-बगल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सुरेश, जगदीश, विक्रमा, चंद्रमा, जालंधर, रामसकल, दूधनाथ, रामदेव, झोंटिल, गणेश, राधाकिशुन, गया, रामकृष्ण, सुरेंद्र, चंदेश्वर, लालबाबू आदि की झोपड़ी व उनमें रखे सारे सामान जल गए। बुधवार को लेखपाल गांव पहुंचे और अग्निपीड़ितों की सूची बनाकर मदद के लिए तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी। ग्राम प्रधान विद्यासागर सिंह ने अपनी तरफ से दैनिक सामग्री और भोजन का इंतजाम कराया। विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed