{"_id":"5eecf1538ebc3e42c701e8d7","slug":"burnt-china-made-articles-tribute-to-martyrs-kushinagar-news-gkp355274470","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के उत्पाद जलाए, शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के उत्पाद जलाए, शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
कसेरा टोली चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद ने चीन निर्मित सामान की होली जलाई।
- फोटो : KUSHINAGAR
चीन के उत्पाद जलाए, शहीद भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
पडरौना। लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर कहीं लोगों में गम का माहौल है तो कहीं नाराजगी भी है। चीन के विरोध में चाइना निर्मित उत्पादों के जलाने और भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
सुभाष चौक पर कसौधन समाज के लोग एकत्र हुए और चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करते हुए उसकी होली जलाई। इसके बाद इन लोगों ने शहीद 20 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी। इन लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं की खरीदारी न करने की अपील की। इस दौरान अजय कसौधन, धनंजय कसौधन, राजन कसौधन, चंदन कसौधन, पंकज कसौधन, आकाश कसौधन, शुभम कसौधन, शिव कसौधन, प्रदीप कसौधन, संदीप कसौधन, गोरख कसौधन, विकी कसौधन, श्यामू कसौधन, पवन कसौधन, संतोष कसौधन मौजूद थे।
नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया और चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार किया। युवाओं ने शपथ ली कि चीन निर्मित वस्तुओं का पूर्णत: बहिष्कार करेंगे। चीन की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हिमांशु राय, हरिनंदन श्रीनेत, प्रशांत गोंड, निलेश, रिशु पांडेय, रोहित राय, नवीन पांडेय, विकास सिंह, सचिन, अंकित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया
फोटो है।
कसया। लद्दाख में चीन के सैनिकों के हमले से नाराज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। इन लोगों ने चीन के सैनिकों की हरकत को कायराना बताया। इसके बाद भारतीय सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री आनंद राय, ओमकार पांडेय, जयप्रकाश शाही, राधाकृष्ण शर्मा, दीनदयाल, संजय सिंह, प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, सोहराब अली, तनवीर हाशमी, अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
दुदही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुदही क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव में श्रद्धांजलि सभा की और लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद हुए जवानों को नमन किया। इस दौरान आफताब सिद्दीकी, आलमगीर अंसारी, शमशाद आलम, नूरआलम, वसीम अकरम, संदीप कुमार, मनोज मद्धेशिया, अजीमुल्ला अंसारी, हरकेश मद्धेशिया आदि मौजूद थे।
चीन की हरकत को कायराना बताया
रहसू बाजार। मधुरिया चौराहे पर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा की। इन लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। चीन के सैनिकों की हरकत को कायराना बताया। इस श्रद्धांजलि सभा को राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष सियाशरण पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य गोरखनाथ पांडेय, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामचंद्र चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्थेश्वर पांडेय, मुकेश यादव, साबिर मौलाना, श्रीकृष्ण शर्मा, देवव्रत यादव, हीरा प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
एक दीया शहीदों के नाम अर्पित किया
तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार की रात में सेवरही कस्बे में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ। कस्बे के लोगों ने अपने घरों में दीपक और मोमबत्ती जलाकर भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रणवीर प्रताप शाही, मोती जायसवाल, प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी, हिमांशु जायसवाल, गणेश सोनी, रामजी कसेरा, सोनिया वर्मा, मीरा गुप्ता, शालू जायसवाल, विजय वर्मा, रमेश ब्याहुत, विकास मिश्र, अंजनी तिवारी, राकेश जायसवाल, विनोद गुप्ता, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद थे।