{"_id":"64fcce5d789d6d340705f029","slug":"bullion-traders-condemned-the-attitude-of-the-police-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4322-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सराफा व्यवसायियों ने की पुलिस के रवैए की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सराफा व्यवसायियों ने की पुलिस के रवैए की निंदा
Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
इंदरपुर। कप्तानगंज व आसपास के इलाकों के सराफा व्यवसायियों की बैठक सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा के आवास पर हुई। इसमें कारीतीन के स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई ठगी पर पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैए की निंदा की गई। चेतावनी दी गई कि अगर ठगों को फिर से गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष मणिचंद वर्मा ने कहा कि जब स्वर्ण व्यवसायी धर्मेंद्र ने खुद पीछा कर ठगों को पकड़ा था। आगे राजेश वर्मा ने कहा कि अगर पुलिस उन ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार नहीं करती है तो हम आंदोलन करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से पीड़ित स्वर्णकार को न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस बैठक में मनोज वर्मा, सुभाष वर्मा, लवकुश वर्मा, रामू वर्मा, नरेंद्र, सोनू, विवेक समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।