फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bullies occupy 160 acres of government land in Khajuria

Kushinagar News: खजुरिया की 160 एकड़ सरकारी भूमि पर दबंगों का कब्जा

Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bullies occupy 160 acres of government land in Khajuria
नेबुआ नौरंगिया। खजुरिया गांव के 160 एकड़ सरकारी भूमि पर दंबगों ने कब्जा कर लिया है। ये दबंग सरकारी और किसानों की करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जा किए बैठे हैं। वहीं राजस्व कर्मी उदासीन बने हैं। ग्राम सभा खजुरिया के विभाग की आरक्षित जमीन पर दबंग आशियाना बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

खजुरिया में भू-माफियाओं व राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से छोटे-छोटे काश्तकारों का जीना मुहाल हो गया है। ग्राम सभा खजुरिया में स्थित सरकार जमीन पर आए दिन भूमाफियाओं की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। ग्राम सभा की खलिहान, चारगाह, तालाब आराजी में भवन निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की माने तो 160 एकड़ सरकारी भूमि खजुरिया गांव में है। इसे गांव के प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव के कुछ दबंग मनमाने ढंग से भूमि को बेचने में लगे हुए हैं। प्रधान मारकंडेय गुप्ता का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed