{"_id":"6735175fadf0042d630382f6","slug":"bullies-beat-up-on-complaint-of-encroachment-on-barn-land-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-126333-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खलिहान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खलिहान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर दबंगों ने पीटा
Thu, 14 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
हाटा। खलिहान की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस पांच नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से खलिहान की जमीन पर काफी दिनों से कब्जा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है।
हाटा कोतवाली के सेमरी महेशपुर गांव की नवीन परती और खलिहान की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसकी शिकायत गांव के सुरेशचंद्र ने तहसील प्रशासन से की। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग दरवाजे पर पहुंचकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर सुरेश चंद्र और इनके परिवार के सदस्यों की पिटाई की। पुलिस इस मामले में प्रद्युम्न यादव, उदयभान यादव, सत्येंद्र यादव, दुर्बल, कुमारी बिंदू और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।