{"_id":"6a7252e6c571f428600025b8","slug":"bulldozer-used-against-encroachment-government-land-cleared-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-165104-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन खाली
Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। नगर पंचायत के लोहिया नगर में मंगलवार को राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। काफी दिनों से सरकारी भूमि पर लोगों का कब्जा था।
तहसीलदार कोर्ट ने वर्ष 2023 में ही बेदखली आदेश पारित किया था। उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद आदेश का पालन कराया गया।राजस्व विभाग के अनुसार गाटा संख्या-233, रकबा 0.061 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि है। 16 दिसंबर 2023 को तहसीलदार न्यायालय ने 13 लोगों के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया था। इसके बाद से मामला लंबित था। मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कच्ची झोपड़ियां, टिनशेड, बांस-बल्ली से किए गए अस्थायी निर्माण, चहारदीवारी जैसा घेरे तथा अन्य अवैध कब्जों को बुलडोजर की सहायता से हटवाया। मौके पर लगे कुछ हरे पेड़-पौधे भी हटाए गए, जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा होती रही।
कसया के एसडीएम न्यायिक डॉ. संतराज सिंह बघेल, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह आदि माैजूद रहे।व