{"_id":"6898fa567f11f1238d0fa9ea","slug":"buddha-vipassana-upvan-transferred-to-palika-new-experiments-will-increase-attraction-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143259-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध विपश्यना उपवन पालिका को हस्तांतरित, नए प्रयोगों से बढ़ेगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध विपश्यना उपवन पालिका को हस्तांतरित, नए प्रयोगों से बढ़ेगा आकर्षण
Mon, 11 Aug 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर स्थित विपश्यना उपवन। संवाद
पकवा इनार। विश्व बैंक सहायतित करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित कुशीनगर बुद्ध विपश्यना उपवन का हस्तांतरण नगरपालिका परिषद कुशीनगर को हो गया। उपवन हस्तांतरण के बाद पालिका प्रशासन कुछ नए प्रयोग से आकर्षण को बढ़ाएगा। इसके लिए लगातार पालिका की ओर से भ्रमण किया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए हर संभव सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर मंथन किया जा रहा है। यह उपवन की मौजूदा वर्तमान प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखते हुए किया जाएगा। नवनिर्मित बुद्ध सरोवरों में फ्लोटिंग फव्वारे के साथ नृत्य फव्वारा लगाने के लिए लिए काम किया जाएगा। पूरे उपवन परिक्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए जाने का भी काम होगा। कैफेटेरिया में सूक्ष्म जलपान व कुछ चुनिंदा लजीज खान-पान का भी प्रबंध किया जाएगा। उपवन में नवनिर्मित ध्यान केंद्र में सर्वप्रथम साप्ताहिक योग के माध्यम से ध्यान व योग के लिए लोगों को जोड़ा जाएगा।
कुशीनगर बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पर्यटन विभाग निरंतर विकास को लेकर नए कार्यों को करा रहा है। इसमें बुद्ध विपश्यना उपवन में विश्व बैंक सहायतित परियोजना के तहत बुद्ध सरोवर एक और बुद्ध सरोवर दो का जीर्णोंद्धार, दो पवेलियन, भव्य ध्यान केंद्र, पूरे परिसर में आकर्षक पाथवे, फव्वारा, पेयजल के लिए वाटर एटीएम, अत्याधुनिक शौचालय, बोधि वृक्षों के नीचे ध्यान केंद्र, पुस्तकालय, कैफेटेरिया आदि का नवनिर्माण कराया है, लेकिन हस्तांतरण के अभाव में सब धूल फांक रहे थे। अब यह पालिका को हस्तांतरित होने से इनका आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटकों को यह लुभाएगा।