फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "Buddha's life style possible world peace '

‘बुद्ध की जीवन पद्धति से विश्व शांति संभव’

Mon, 23 Nov 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यालय सारनाथ के कुलपति प्रो. एलएन शास्त्री ने सोमवार को यहां कहा कि बुद्ध की जीवन पद्धति से ही विश्व में शांति की स्थापना की जा सकती है।
विज्ञापन

विश्व के सभी देशों में अशांति का माहौल कायम है। इससे निजात दिलाने के लिए बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि अशांति के रोग को पहचान कर उसका सही इलाज करना होगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर में आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। मौजूदा समय में हिंसा का बोलबाला है, इससे छुटकारा पाने के लिए बुद्ध के शरण में जाना होगा और उनके बताए गए मार्ग को अपनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशीनगर के बाद लुंबिनी, बोधगया और सारनाथ में भी बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों तक भगवान बुद्ध के उपदेशों को पहुंचाने में मदद मिलेगी। समारोह का शुभारंभ अतिथियों की ओर से दीप जलाकर किया गया।

इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं की ओर से बुद्ध वंदना प्रस्तुत की गई। इस मौके पर केंद्रीय तिब्बती अध्ययन विश्वविद्यायल सारनाथ के प्रोफेसर वंगचुक दोरजे नेगी, केंद्रीय बौद्ध विद्या संस्थान लेह-लद्दाख के डॉ. रमेशचंद्र नेगी, डॉ. कुंद छेम रिगझिन, केंद्रीय हिमालयी संस्कृति शिक्षण संस्थान के केमो पादो ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed