फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Buddha Inter College's electricity cut due to Rs 22 lakh dues

Kushinagar News: 22 लाख बकाए में कटी बुद्ध इंटर कॉलेज की बिजली

Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Buddha Inter College's electricity cut due to Rs 22 lakh dues
पकवा इनार। विद्युत विभाग ने बिजली बिल का लाखों रुपये भुगतान न होने के मामले में बुद्ध इंटर कॉलेज का कनेक्शन काट दिया है। इससे काॅलेज में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक है। परीक्षा कार्य बिना बिजली के नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में करीब 22 लाख रुपये के बिजली बिल के भुगतान न होने के कारण कनेक्शन काट दिया। इससे कालेज की बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं, 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी है। काॅलेज में परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। सोमवार व मंगलवार तक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र भी पहुंच जाएंगे। इस दौरान कालेज की बिजली आपूर्ति बाधित होने से परीक्षा में परेशानी होगी। बोर्ड परीक्षा के कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वह भी बिजली के अभाव में नहीं चल पाएंगे। विद्युत विभाग की तरफ से बिजली आपूर्ति रोकने से पूर्व काॅलेज को नोटिस जारी किया गया था, कोई कॉलेज ने इस पर ध्यान नहीं दिया। विद्युत विभाग के जिम्मेदारों का कहना है 50-50 हजार रुपये मिलाकर दो बार में महज एक लाख रुपये ही जमा किया गया है जो बकाए धनराशि से बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed