{"_id":"6570c91814479c0adb091cb7","slug":"buddha-club-kushinagar-winner-and-swangi-patti-runner-up-in-mens-category-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8926-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरुष वर्ग में बुद्ध क्लब कुशीनगर विजेता व स्वांगी पट्टी उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरुष वर्ग में बुद्ध क्लब कुशीनगर विजेता व स्वांगी पट्टी उप विजेता
Thu, 07 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्टेडियम पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला स्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता म
पकवा इनार। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम पर आयोजित तीन दिवसीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में बुद्ध क्लब कुशीनगर व महिला वर्ग में की टीम विजेता रहीं। आयोजन समिति की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड व ट्रैक सूट देकर हौंसला बढ़ाया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक दिनेश जायसवाल ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला बुद्ध क्लब कुशीनगर व स्वांगी पट्टी के बीच खेला गया। इसमें बुद्ध क्लब कुशीनगर ने 44 व स्वांगी पट्टी ने 14 प्वाइंट्स बनाए। इसी तरह बुद्ध क्लब 30 से विजेता रही। स्वांगी पट्टी की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला कुशीनगर व रामपुर पौटवा के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर 34 व रामपुर पौटवा ने 11 प्वाइंट्स बनाए। इस तरह 23 प्वाइंट्स से कुशीनगर विजेता, जबकि रामपुर पौटवा की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, प्रेमचंद मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा मनोज राय आदि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय राय व संचालन जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया।
इस दौरान चेयरमैन किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, संतोष दत्त राय, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन, राधेश्याम पांडेय, बंका सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही त्रिभुवन जायसवाल, नर सिंह शर्मा, निखिलेश्वर मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, अनिल प्रताप राव आदि मौजूद थे।