फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSA suspends pay of 18 school teachers over BEO report

Kushinagar News: बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने रोका 18 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन

Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
BSA suspends pay of 18 school teachers over BEO report
पडरौना। क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की तरफ से बच्चों का अपार आईडी बनवाने में लापरवाही बरतने और लगातार विभागीय आदेशों का उल्लंघन करने पर बीएसए ने कार्रवाई की है। उन्होंने बीईओ की रिपोर्ट पर ब्लॉक के 18 स्कूल के शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का जनवरी का वेतन रोकने का आदेश दिया है। बीएसए की कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने अपार आईडी प्रारंभ न करने वाले और 10 प्रतिशत से कम अपार आईडी बनाने वाले परिषदीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सोहरौना, शिवपुर बुजुर्ग, कटनवार, छोटका पिपरा, मिश्रौली सिधुआ, नादह, कटनवार, नौतन खास, सहजवलिया, परसादपुर, भिसवालाला, बसडीला, सेमरिया लेखपाल टोला, मटिहनियां बुजुर्ग, जंगल गायघाट, सरया के शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा। उनके पत्र के आधार पर बीएसए ने इन विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीईओ ने बताया कि अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed