फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSA sought clarification from principals

Kushinagar News: प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 19 Jun 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
BSA sought clarification from principals
पडरौना। स्कूल चलो अभियान समेत विभिन्न योजनाएं चलाने के बाद भी विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ने से विभाग परेशान है। इसको गंभीरता से लेते हुए 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि जिले में कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 116 प्राथमिक और 64 जूनियर समेत कुल 180 विद्यालयों में 50 से कम छात्र संख्या है। इसमें पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के 11 प्राथमिक व 11 जूनियर में 50 से कम छात्र संख्या है। इसी तरह विशुनपुर में जूनियर के एक, तमकुहीराज में प्राथमिक के 11 व जूनियर के सात, सुकरौली में प्राथमिक के एक, रामकोला में प्राथमिक के पांच व जूनियर के पांच, नौरंगिया में प्राथमिक के दस व जूनियर के पांच, मोतीचक में प्राथमिक के 13 व जूनियर के पांच, खड्डा में प्राथमिक व जूनियर के एक-एक, कसया में प्राथमिक के 22 व जूनियर के छह, हाटा में प्राथमिक के दस व जूनियर के छह, फाजिलनगर में प्राथमिक के 17 व जूनियर के 11, दुदही में प्राथमिक के एक व जूनियर के दो और कप्तानगंज ब्लॉक में प्राथमिक के 11 व जूनियर के तीन समेत कुल 180 विद्यालयों में छात्र संख्या 50 से कम है। बीएसए ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर बीईओ के माध्यम से जवाब तलब किया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed