फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brutality... After the murder, he was tearing off and eating the flesh from his mother's and wife's skulls on the roof.

Kushinagar News: हैवानियत...हत्या के बाद छत पर मां और पत्नी की खोपड़ी से नोच कर खा रहा था मांस

Tue, 13 Jan 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Brutality... After the murder, he was tearing off and eating the flesh from his mother's and wife's skulls on the roof.
घटना स्थल पर जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव के रहने वाले 30 साल के सिकंदर की हैवानियत को जिसने भी देखा और उसके बारे में सुना उनके रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर की छत पर अलाव सेंक रहीं मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका की बेरहमी से हत्या के बाद सिकंदर उनकी खोपड़ी का मांस नोचकर खा रहा था। बीच-बीच में वह मांस के कुछ टुकड़े नीचे फेंक रहा था। यह देख ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया। हालांकि पुलिस मांस खाने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पड़ोसियों को नहीं लगी हत्या की भनक : रोज की तरह सोमवार की सुबह भी पत्नी और मां छत पर अलाव के पास बैठी थीं। वहीं नशे की हालत में सिकंदर पहुंचा। शराब पीने का पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसी गुस्से में सिकंदर ने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े को उठाकर प्रियंका के सिर पर पीछे से वार कर दिया। मां बीच बचाव करने गई तो उनके सिर पर भी उसी पत्थर से हमला कर दिया। दोनों के अचेत होने के बाद सिर को कूंच दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वह छत पर तांडव मचाता रहा और इसकी भनक तक पड़ोसियों को नहीं लगी।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया : दिन में करीब 9.30 बजे छत से मांस का टुकड़ा घर के पास सड़क पर फेंकने लगा। उधर से गुजर रहे लोग मांस का टुकड़ा देख रुक गए और रूना, सिकंदर को आवाज देने लगे। घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर कुछ युवकों ने छत पर चढ़ने का प्रयास किया तो सिकंदर उपर से ईंट चलाने लगा। लोगों ने बताया कि छत पर बैठकर सिकंदर मांस का टुकड़ा खा रहा था और इधर उधर फेंक रहा था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। उसके दोनों हाथ खून से सने थे। सिकंदर का चेहरा भावशून्य था, जैसे उसे अपनी करतूत पर कोई पछतावा ही नहीं था। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वालों पर बार-बार थूक रहा था लेकिन दरवाजे पर मौजूद लोगों से आंख नहीं मिला रहा था। जिस पत्थर के टुकड़े से उसने हत्या की, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस बेटे के लिए दर-दर भटकी, सालों इंतजार किया... उसी ने छीन लीं सांसें
परसा गांव के रहने वाले बनवारी और उनकी पत्नी रूना देवी को चार बेटिया थीं। बेटे की चाहत में दर-दर दोनों ने हाजिरी लगाई। कोई भी कहीं बताता तो दोनों चले जाते, इस उम्मीद में कि उनके बुढ़ापे का सहारा उन्हें मिल जाएगा। आखिर भगवान ने भी उनकी सुन ली और चार बेटियों प्रतिमा, शीला, शोभा, सविता के बाद बेटे ने जन्म लिया। बड़े चाव से नाम रखा सिकंदर। बेटियों की शादी के बाद सिकंदर की शादी भी करीब चार साल पहले धूमधाम से की। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही बनवारी की मौत हो गई और मां और पत्नी की जिम्मेदारी सिकंदर के कंधे पर आ गई। पिता की मौत के बाद सिकंदर रोजगार के सिलसिले में बाहर कमाने गया पर उसका मन नहीं लगा तो वापस आ गया। इधर, शादी के चार साल बाद भी बच्चे के न होेने और रोजगार का कोई स्थायी माध्यम नहीं होने के कारण सिकंदर तनाव में आने लगा और इसी के बीच वह नशे का भी आदी हो गया। इस कारण उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होने लगा। नाराज होकर पत्नी भी बार-बार मायके चली जाती लेकिन सिकंदर की आदत नहीं सुधरी।
नशे की लत और बच्चे न होने से परिवार में था मनमुटाव
परसा गांव के कुछ लोगों ने बताया कि सिकंदर की शादी के चार साल बाद भी कोई औलाद नहीं थी। इसको लेकर परिवार में तनाव था। नशे की लत भी परिवार में कलह का कारण बनी। मां भी सिकंदर की आदतों से परेशान थी। बहू की गोद सूनी थी इसके लिए गांव के आस-पास झाड़ फूंक और मंदिरों तक दौड़ लगाती थी। सिकंदर के पास न तो कोई ठोस रोजगार था और न ही परिवार का ख्याल रखता था। इससे घरवाले भी आहत थे।
भगवान किसी को ऐसा बेटा न दें

मां और भाभी की हत्या की सूचना पर गांव पहुंचीं सिकंदर की बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि इकलौता भाई होने के कारण शुरू से उसे पूरा परिवार बहुत प्यार करता था। लेकिन वह ऐसा कर देगा इसकी उम्मीद नहीं थी। भगवान ऐसा पति और बेटा किसी को न दें।



दो दिन पूर्व ही पत्नी को विदा कर लाया था घर

सिकंदर के नशे की लत के कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। इसी से नाराज होकर वह अपने मायके देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव चली गई थी। चार दिन पूर्व सिकंदर ससुराल पहुंचा और दो दिन रहने के बाद पत्नी को साथ लेकर घर आ गया और एक दिन बाद ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article