फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brucella vaccination campaign

जिले में कल से शुरू होगा ब्रूसेल्ला टीकाकरण अभियान

Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Brucella vaccination campaign
जिले में कल से शुरू होगा ब्रूसेल्ला टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

चार से आठ वर्ष के मादा पशुओं को लगेगा यह टीका
कुशीनगर। मादा पशुओं को गर्भपात से बचाने के लिए 11 अप्रैल से जिले में ब्रूसेल्ला टीकाकरण अभियान शुरू होगा। यह अभियान एक महीना चलेगा। इस दौरान सभी 24 पशु अस्पतालों के तहत चार से आठ माह तक के 31,596 मादा पशुओं को टीका लगाया जाएगा।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में 31,596 मादा पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण अभियान जनपद के सभी 24 पशु चिकित्सालयों के अंतर्गत चलाया जाएगा, ताकि मादा पशुओं को ब्रूसेल्ला नाम की खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके। क्योंकि इस रोग के चलते मादा पशुओं का गर्भपात हो जाता है।
विज्ञापन

सुकरौली में 1,800, हाटा में 1,317, कसया में 1,317, पडरौना में 2,000, सखवनिया में 1,200, रामकोला में 1,800, टेकुआटार में 1,049, कप्तानगंज में 1,800, मोतीचक में 1,200, बोदरवार में 1,800, फाजिलनगर में 1,200, फरेंदहा में 600, विशुनपुरा में 1000, पिपरा बाजार में 1000, कुबेरस्थान में 1,200, सेवरही में 1,000, तरयासुजान में 1,000, तमकुही में 1,200, तुर्कपट्टी में 1,800, समउर में 1,800, दुदही में 1,200, खड्डा में 1,316, नेबुआ नौरंगिया में 1,200 और खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल में 800 पशुओं का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मादा पशुओं को गर्भपात से बचाने के लिए 11 अप्रैल से जिले में ब्रूसेल्ला टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। जनपद में चार से आठ साल तक के 31,596 गोवंशीय एवं महिषवंशीय मादा पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
-डॉ. विकास साठे, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed