फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brothers fight over rainwater, one seriously injured

Kushinagar News: बरसात के पानी को लेकर भाइयों में मारपीट, एक गंभीर

Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Brothers fight over rainwater, one seriously injured
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया गांव के पोखरा टोला में शुक्रवार देर शाम पानी बहाने के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए।एक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, जहां 24 घंटे बीतने के बाद भी उसे होश नहीं आया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव के लल्लन कुशवाहा, योगेंद्र और छोटे सगे भाई हैं, जिनके बीच रास्ते की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद रास्ते पर पानी भर गया था, जिसे बहाने को लेकर तीनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के बाद वापस लौट गई। इस घटना में लल्लन कुशवाहा, मनीषा, गिरिजा देवी और राधिका घायल हो गईं, जबकि योगेंद्र को भी चोटें आई हैं। वहीं सिर में गंभीर चोट लगने से 35 वर्षीय छोटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी पत्नी सुमन भी मारपीट में घायल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed