{"_id":"6a3c3e21a537e9bf3f0db1c2","slug":"brothers-and-sisters-become-technical-assistants-in-agriculture-department-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162456-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक बने भाई-बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक बने भाई-बहन
Thu, 25 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लॉक के बेलवा गांव के भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
अर्चना सिंह ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोरखपुर से पूरी की। बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया से कृषि विषय में स्नातक और आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके भाई अभय कुमार सिंह ने भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई गोरखपुर से की। उनके पिता योगेंद्र प्रताप सिंह संविलियन विद्यालय डुमरी में शिक्षक हैं, जबकि माता हेमलता सिंह हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों के एक साथ चयनित होने से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने दोनों भाई-बहन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अर्चना और अभय की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करेगी।