फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brother-in-law dies after being hit by truck, brother-in-law serious

ट्रक की चपेट में आने से साले की मौत, जीजा गंभीर

Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dies after being hit by truck, brother-in-law serious
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रक की चपेट में आने से साले की मौत, जीजा गंभीर
विज्ञापन

पांच दिन बाद अनीश की होने वाली थी शादी
कौवापट्टी स्थित पेट्रोलपंप के निकट हुआ हादसा
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के कौवापट्टी स्थित पेट्रोलपंप के सामने बाइक सवार जीजा-साले को ट्रक ने चपेट में ले लिया। साले की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी पांच दिन बाद शादी थी। जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे तरयासुजान थानाक्षेत्र के नैनूपहरू निवासी अनीश गुप्ता (25) इसी थानाक्षेत्र के कटहरिया परसौनी निवासी अपने जीजा भागीरथी (35) के साथ कौवापट्टी स्थित पेट्रोलपंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। तेल भरवाकर सड़क पर पहुंचे थे। इस दौरान बिहार की आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक अगले पहिए में फंसकर खिसटती चली गई। जबकि बाइक चालक अनीश के सिर पर पिछला पहिया चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे जीजा भागीरथी छिटककर दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। लोगों ने भागीरथी को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

तमकुहीराज के चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से उनके घरवालों के साथ ही कन्या पक्ष के घरवालों के वहां भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed