फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bridge will be built on Gandak river...distance from Tamkuhirade to Bettiah will reduce by 133 km

Kushinagar News: गंडक नदी पर बनेगा पुल...133 किमी घट जाएगी तमकुहीराेड से बेतिया की दूरी

Mon, 17 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Gandak river...distance from Tamkuhirade to Bettiah will reduce by 133 km
पडरौना/तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-बेतिया को जोड़ने वाली गंडक नदी पर पुल और दोनों तरफ फोरलेन सड़क बनाने की स्वीकृति मिली है। 29.24 किलोमीटर लंबी सड़क को ग्रीनफील्ड फोरलेन और गंडक नदी पर पुल निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य पर 3294.16 करोड़ खर्च हाेंगे।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण की तरफ से जून में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद बेतिया की दूरी 160 से 133 किलोमीटर घटकर महज 27 किलोमीटर रह जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। कुशीनगर जिले का तमकुहीरोड और बिहार का बेतिया यूपी बिहार के सीमावर्ती इलाकों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र है। इन दोनों कस्बों के बीच से बहने वाली गंडक नदी के चलते आज तब सड़क मार्ग से नहीं जोड़ा जा सका है। इसके चलते दियारा क्षेत्र आज भी विकास से कोसों दूर है।
विज्ञापन

गंडक नदी के रास्ते तमकुहीरोड से बेतिया को जोड़ने की मांग यूपी व बिहार क्षेत्र के लोग बीते कई दशक से करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 3294.16 करोड़ की लागत से बनने वाले गंडक नदी में पुल के साथ 29.22 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की मंजूरी मिली है। इसके लिए बिहार के अधिकारी ने कई-कई बार सर्वे कर भूमि का सीमांकन व पुल निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर चुके हैं। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी है, उनसे कागजात भी जमा करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार की तरफ से जारी अभिलेख के अनुसार इस सड़क पर पुल का निर्माण बेतिया के मनुआपुल एनएच-727 एए से यूपी के तिवारी पट्टी (तमकुहीरोड) एनएच-720 के बीच होगा। सड़क और पुलिस की कुल लंबाई 29.22 किमी होगी। इसमें 27.18 किमी में गंडक नदी में पुल व ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बिहार क्षेत्र में होगा और 2.04 किलोमीटर सड़क का निर्माण यूपी क्षेत्र में होगा। गंडक नदी पर 11.24 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण कराने की बात कही जा रही है। पुल का निर्माण पटजीरवा से ठकरहा जीन बाबा के स्थान के बीच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed