फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bridge to be built over Chhoti Gandak; MP lays the foundation stone.

Kushinagar News: छोटी गंडक पर बनेगा पुल, सांसद ने किया शिलान्यास

Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bridge to be built over Chhoti Gandak; MP lays the foundation stone.
भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दूबे। स्रोत -सोशल मीडिया
हाटा। छोटी गंडक नदी के सिकटिया-बनटोलवा घाट बनने वाले सेतु का भूमि पूजन और शिलान्यास सोमवार को सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक मोहन वर्मा ने किया। सेतु बनने से 30 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। करीब 107.08 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर 19.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि यह पुल बनने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिकटिया, सतभरिया, बड़ा बनकटा समेत आसपास के 30 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार सड़क और पुल निर्माण के कार्य करा रही है। कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र शुक्ला ने किया, जबकि ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सहायक अभियंता अहिवरन सिंह, अवर अभियंता शुभम कौशल, संजय सिंह मुन्ना, डॉ. रविश सिंह, राजेश पटेल, मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed