फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bridge built on Hiranyavati river, will facilitate transportation

Kushinagar News: हिरण्यवती नदी पर बना पुल, आवागमन में होगी सहूलियत

Sat, 07 Jun 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bridge built on Hiranyavati river, will facilitate transportation
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 22 महंथ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा महंथ) के पूरब हिरण्यवती नदी पर 3.36 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इसका लोकार्पण विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को किया। इससे करीब बीस हजार से अधिक की आबादी को आवागमन मे सहूलियत होगी। यह पुल 32 मीटर लंबा और करीब 7.5 मीटर चौड़ा है। पुल के समीप पौधारोपण कर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पीएन पाठक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी गरीबों को छत मुहैया करा रही है। राशन, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन समेत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को निशुल्क दिया जा रहा है। विधानसभा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से विकास कार्य हो रहे है। क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में आरसीसी सड़क, पेयजल, पथ प्रकाश समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि डंबल इंजन की भाजपा सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय व संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान पीडब्लूडी एई मुकेश वर्मा, जेई गोपाल राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सिब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed