{"_id":"67fffb240c12d309de0b7766","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-between-two-parties-in-a-land-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135760-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के परवर पार गांव में जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया, बाकी लोग मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, परवर पार गांव के निवासी नगीना और चंदन खटीक के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की रात भी विवाद हो गया। यह इस कदर बढ़ गया कि ईंट-पत्थर चलने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने मौके से मुकेश, सुरेंद्र, मल्लू, दीनदयाल, शक्ति व राजेश समेत छह लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।
इस संबंध में एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। वहां से छह लोगों को थाने लाया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।