फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boxing player Ice representing the state in Rohtak

Kushinagar News: रोहतक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहीं बॉक्सिंग खिलाड़ी आइस

Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Boxing player Ice representing the state in Rohtak
पडरौना। हरियाणा के रोहतक स्थित एनसीओ में आठ से 15 अप्रैल तक आयोजित हो रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सीनियर महिला मुक्केबाज आइस प्रजापति प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे वहां 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। वे वहां शुक्रवार को खेलेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक स्थित एनसीओ में चल रही खेलो इंडिया टैलेंट हंट नेशनल प्रोग्राम कंबाइन नेशनल बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में शुक्रवार को आइस प्रजापति प्रतिभाग करेंगी। वे अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने सबसे पहले हरियाणा के रोहतक में वर्ष 2017 में हुए जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में वर्ष 2019 में आयोजित यूथ वूमेंस नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2023 गोवा में आयोजित हुई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि पर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,00,000 रुपये देकर पुरस्कृत किया था। इसके बाद आइस ने वर्ष 2023 में हरियाण में आयोजित खेलो इंडिया टैलेंट हंट सीनियर वूमेन राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed