फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   boxers won gold medal

Kushinagar News: पांच मुक्केबाजों को मिला गोल्ड मेडल

Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
boxers won gold medal
आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

जिले के मुक्केबाजों ने चार गोल्ड मेडल जीतकर बनाया गोरखपुर मंडल को प्रदेश चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन, अमर उजाला अखबार और उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के समन्वय से लखनऊ में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के पांच मुक्केबाजों को गोल्ड मेडल मिला है। इनकी बदौलत गोरखपुर मंडल को प्रदेश चैंपियन का खिताब हासिल हुआ। जिले के इन मुक्केबाजों के इस बेहतर प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
चैंपियन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया था। इस प्रतियोगिता में कुल 18 मंडलों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें कुशीनगर की मुक्केबाज की शामिल हुईं। इसमें 48 किलोग्राम भार वर्ग में हाटा देवरिया देहात की आंचल सिंह, 52 किलोग्राम भार वर्ग में हाटा निवासी वर्षा सिंह, 54 किलोग्राम भार वर्ग में हाटा इंदिरा नगर निवासी आईस प्रजापति, 57 किलोग्राम भार वर्ग में हाटा दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी अपराजिता मणि और रविंद्रनगर निवासी नेहा गुप्ता ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन

इनके अलावा हाटा के बरवा हरपुर निवासी काजल सिंह ने 63 किलोग्राम भार वर्ग काजल सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। गोल्ड मेडल हासिल करने वाली आंचल सिंह के पिता पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। पहली बार इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन कर पुरस्कृत होने पर गर्व हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा सिंह के पिता रमेश सिंह किसान हैं। वर्षा ने बताया कि पुरस्कृत करते समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्साह वर्धन करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।
इसी तरह आईस प्रजापति और अपराजिता मणि भी सामान्य परिवार से हैं। उन्होंने बताया कि अमर उजाला समेत अन्य संस्थानों की तरफ से आयोजित इतने बड़े मंच पर पहली बार खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिला था। इस अवसर को गंवाना नहीं चाहती थी। इसलिए जान लगाकर प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम भी सुखद रहा। आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। जिले के इन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर खेल जगत से जुड़े लोगों में प्रसन्नता है।

इन सभी खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, अजय कुमार सिंह, डॉ. एलबी यादव, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, बीएन मिश्रा, पंकज शर्मा, राजेश नायक, रामबचन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

आंचल सिंह,राष्ट्रीय बॉक्सर,युवा पेज के लिए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed