{"_id":"69f510b801e73e4238056c85","slug":"both-deputy-chief-ministers-were-accorded-a-guard-of-honour-at-the-airport-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159057-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Sat, 02 May 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कसया। राजकीय वायुयान से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध जयंती समारोह में हिस्सा लिया।
-
महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाकर की विश्व शांति की कामना
कसया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली स्थित महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर पहुंचकर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम ने भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मोहन वर्मा, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक विनय प्रकाश गौंड, नगरपालिका चेयरमैन किरन जायसवाल आदि मौजूद रहे।