फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Books written in three languages, gave a new identity to Buddhist literature

Kushinagar News: तीन भाषाओं में लिखीं किताबें, बौद्ध साहित्य को दी नई पहचान

Sat, 01 Nov 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Books written in three languages, gave a new identity to Buddhist literature
भदंत एबी ज्ञानेश्वर के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग। स्रोत-सोशल मीडिया     
कुशीनगर। बौद्ध धर्म के प्रखर साधक भदन्त एबी ज्ञानेश्वर ने अपने लेखन से न केवल बौद्ध दर्शन को नई दिशा दी, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान भी दिलाई है। उन्होंने तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और नेवारी में रचनाएं कर यह साबित किया है कि धम्म का संदेश भाषा की सीमाओं से परे, मानवता की आत्मा तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों से कई बार सम्मानित हुए और बौद्ध धर्म को ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन

सात समंदर पार तक इससे जुड़े कई यात्राएं भी कीं। भदन्त एबी ज्ञानेश्वर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों व बौद्ध धर्म से जुड़े संगठनों में प्रतिनिधित्व करना का मौका मिला था। वे इन अवसरों को चुनौती समझकर काम करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बुद्ध के उपदेशों को विश्व में पहुंचाने के लिए धार्मिक यात्राएं कीं। धार्मिक यात्रा के दौरान उन देशों को भारत के संबंध प्रगाढ़ करने के लिए बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग के अनुसरण के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। बौद्ध धर्म में चार प्रमुख तीर्थ स्थलों में से कुशीनगर भी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके महत्व को भी विदेश में बौद्ध अनुयायियों व उपासक-उपासिकाओं के बीच साझा कर कुशीनगर की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराने का भी काम किया था। भदन्त एबी ज्ञानेश्वर बुद्ध की धरती कुशीनगर को देश से लेकर विदेश तक पहचान दिलाया। ताउम्र वह भगवान बुद्ध का संदेश जन जन पहुंचाया।
कुशीनगर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको सम्मानित किया था। सुप्रसिद्ध कृति ‘धम्मपद’ दो भागों में प्रकाशित हुई है, जिसमें उनके जीवन के प्रेरणास्रोत प्रसंगों के साथ बौद्ध धर्म के मूल तत्वों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों संस्करणों में प्रकाशित इस पुस्तक ने न केवल भारत में, बल्कि नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों में भी पाठकों को आकर्षित किया है। इसके अतिरिक्त नेपाल की नेवारी भाषा में ‘कथिन दान का महत्व’ नामक पुस्तक लिखी है, जो बौद्ध परंपरा में दान की पवित्र भावना को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed