{"_id":"6a8b59cc320d69d5460d002a","slug":"body-of-youth-found-hanging-from-tree-relatives-accused-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166373-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 24 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
परसौना गांव निवासी सुनील गोंड की शव मीलने की सूचना पर जांच करती रामकोला पुलिस व ऑफ फॉर्म फार्मे
रामकोला। क्षेत्र के सिधावे के टोला इनरपुर गांव के पास रविवार सुबह परसौना खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील गौड़ का चकरोड किनारे शीशम के पेड़ से फंदे के सहारे शव लटका मिला। खेतों की ओर गए लोगों ने शव देख शोर मचाया तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और उसका मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
बताया जाता है कि सुनील गौड़ उर्फ सोनू गौड़ की शादी सिधावे के टोला इनरपुर निवासी शिवानी गौड़ से हुई थी। पिता प्रेम गौड़ ने बताया कि सुनील पिछले महीने कमाने राजस्थान गया था। शनिवार को वह कप्तानगंज पहुंचा था। गांव का एक युवक उसे लेने गया था लेकिन वह घर न आकर ससुराल चला गया। पिता ने बताया कि सुनील और उनकी पत्नी के बीच तीन-चार माह से संबंध ठीक नहीं थे। दो-तीन बार उसे बुलाने गया, तो वहां उसके साथ मारपीट की गई।
ससुराल पक्ष के लोगों ने इन आरोपों से इन्कार किया। पत्नी और सास का कहना था कि सुनील ससुराल आए ही नहीं थे। सुनील के परिजन हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। घटना स्थल पर पहुंचे हलका दरोगा बादल यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।