{"_id":"6abeb3c9207130bdbe08273d","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-169248-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवक का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
अहिरौली राय निवासी स्व. इकबाल का पुत्र आदिल चार दिन पहले ही बाहर से घर आया था। आठ अक्तूबर को उसकी बहन की शादी तय है। परिजनों के अनुसार, आदिल शादी की तैयारियों में जुटा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे तक वह चौराहे पर शादी के कार्ड बांटता देखा गया था। इसके बाद करीब दो बजे वह कमरे में सोने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
शाम करीब 4:30 बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर मां और बहन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो आदिल का शव छत की कुंडी से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।