{"_id":"66d8f5512de959fd9e09c564","slug":"body-of-missing-girl-found-in-gandak-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122637-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नहर में मिला लापता बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नहर में मिला लापता बालिका का शव
Thu, 05 Sep 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
गौरी श्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव से लापता बालिका का शव बुधवार को गगलवा पुल के पास गंडक नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से शव बहकर सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश पुल के पास चला गया। वहां लोगों की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़हरा बुजुर्ग गांव के निवासी सिकेंद्र प्रसाद की पुत्री रजनी (13) एक सितंबर की शाम सामान लेने चौराहे की तरफ गई थी। बालिका के पिता रोजी-रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। नहीं मिली तो पुलिस को तहरीर दी। विशुनपुरा पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश में जुटी थी।
इधर, बुधवार को गगलवा नहर पुल के पास से एक शव बहता दिखा। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बालिका का शव बहकर सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश पुल के पास पहुंच गया। वहां लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान रजनी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशुनपुरा इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि शव का शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।