{"_id":"68e10aa11abec2cd7300fd59","slug":"body-of-an-unidentified-youth-was-found-hanging-from-a-tree-in-kushinagar-police-took-possession-of-body-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस ने कब्जे में लिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान- पुलिस ने कब्जे में लिया शव
Sat, 04 Oct 2025 05:23 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:23 PM IST
सार
कुशीनगर तीर्थराजनगर चौराहे के पास एक सागौन के पेड़ में बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Suicide (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : freepik
विस्तार
नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर- छह बाबा साहब आम्टेनगर (तीर्थराजनगर चौराहे) के पास शनिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। फारेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कुशीनगर तीर्थराजनगर चौराहे के पास एक सागौन के पेड़ में बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों में चर्चा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इसकी पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया के अलावा आस-पास के गांव व कस्बे के लोगों की मदद ले रही है। कुशीनगर चौकी इंचार्ज सुजीत पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन