{"_id":"68e172a81f3ee6a3040930e9","slug":"body-of-a-youth-who-drowned-in-a-pond-was-found-causing-outcry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146569-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पोखरे में डूबे युवक का मिला शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पोखरे में डूबे युवक का मिला शव, मची चीख-पुकार
Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के पुराने फाजिलनगर रोड स्थित ग्राम भरौली में शनिवार को एक युवक का शव पोखरे में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रविंद्र प्रसाद कनौजिया (45 वर्ष) निवासी भरौली के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम रविंद्र नशे की हालत में कपड़े उतारकर धोबही पोखरे में तैरने लगा। तैरते-तैरते वह अचानक डूब गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कसया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से काफी देर तक तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज नहीं हो सकी। इसके बाद शनिवार को पोखरे में उतराता हुआ शव मिला।