{"_id":"6b00a14d20f62f52b0032537","slug":"body-of-a-young-man-found-on-railway-tracks-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172701-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। सूचना पर पहुंची पनियहवा जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। जीआरपी आसपास के क्षेत्रों में भी युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पनियहवा जीआरपी चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।