फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bock pramukh election today

ब्लाक प्रमुख चुनाव

Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bock pramukh election today
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : पडरौना समेत छह जगहों पर मतदान आज
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को छह ब्लॉकों पडरौना, कसया, विशुनपुरा, रामकोला, दुदही व खड्डा में मतदान होगा। शुक्रवार को सर्वाधिक चर्चित नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में प्रमुख पद के तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिले के 14 में से आठ ब्लॉकों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाएंगे। शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होगा। दोपहर बाद तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। सेवरही, तमकुही, फाजिलनगर, हाटा, सुकरौली, मोतीचक व कप्तानगंज ब्लॉकों में केवल भाजपा उम्मीदवारों की तरफ से ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के चलते इन सातों का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय हो गया था। शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी। सुबह से ही सबकी नजर पडरौना, विशुनपुरा व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक पर लगी थी। दोपहर में शकुंतला देवी पत्नी अक्षयलाल वर्मा, जूही देवी पत्नी हरिकेश रौनियार तथा विनीता पत्नी अभिषेक यादव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद यहां से केवल भाजपा उम्मीदवार बिंदु देवी पत्नी शेषनाथ यादव ही मैदान में रह गई हैं। अब इनका भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है।
विज्ञापन

कसया में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा व सपा के अलावा एक निर्दलीय ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को निर्दल उम्मीदवार रोहित कुमार सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब यहां भाजपा उम्मीदवार अंजू जायसवाल व सपा उम्मीदवार रीना देवी चुनाव मैदान में बची हैं। एआरओ दीपक गुप्ता ने बताया कि मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक में भी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब बीजेपी से विंध्यवासिनी श्रीवास्तव और सपा से वीरेंद्र यादव आमने सामने हो गए हैं। सपा उम्मीदवार विरेंद्र यादव यहां से ब्लॉक प्रमुख रह चुके विक्रमा यादव के पुत्र हैं। पिता-पुत्र दोनों ने पर्चा दाखिल किया था। यहां कुल 126 बीडीसी सदस्य हैं। खड्डा में सांसद विजय कुमार दुबे के पुत्र शशांक दुबे और सपा के भगवान दयाल गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दलों के समर्थकों ने अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रखा है। पडरौना में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष सिंह बहुगुणा के मुकाबले सपा की दुलारी देवी मैदान में हैं। इसके अलावा रामकोला ब्लॉक में भी कांटे की टक्कर है। यहां पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र दिग्विजय सिंह सपा उम्मीदवार हैं तो भाजपा ने भी हियुवा की पृष्ठिभूमि वाले आशुतोष गोविंद राव को मैदान में उतारा है।

दुदही में रमावती देवी भाजपा का समर्थन
मतदान से एक दिन पहले भाजपा ने दुदही ब्लॉक से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि पार्टी ने यहां से रमावती देवी पत्नी लल्लन गोड़ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दुदही में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रमावती देवी पत्नी लल्लन गौड़ व माला देवी पत्नी सुनील गौड़ उम्मीदवार हैं। दोनों ही भाजपा से टिकट मांग रही थीं। पार्टी ने यह सीट रिक्त रखी थी, जिस पर अब घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed