{"_id":"6685ef76ebb07453c80ba956","slug":"board-installed-on-government-land-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119292-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी भूमि पर लगवाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी भूमि पर लगवाया बोर्ड
Thu, 04 Jul 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। खड्डा क्षेत्र के तुरकहा गांव में सरकारी भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करके वहां बोर्ड लगा दिया गया। पिछले माह सरकारी भूमि पर बगैर परमिशन के नमाज पढ़े जाने से माहौल खराब हो गया था। प्रशासन की तरफ से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की गई थी। तहसीलदार अभिषेक कुमार, लेखपाल विभव शर्मा ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर यादव की मौजूदगी में सरकारी भूमि की ट्रैक्टर से जुताई करा दी और सरकारी भूमि लिखा हुआ साइन बोर्ड लगवा दिया। एसडीएम ऋषभ पुण्डरी ने बताया कि श्रावण मास और मोहर्रम की दृष्टिगत कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कार्य किया गया।
किशोरी को भगाने के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त
पड़राैना। जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर में बुधवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान ने किशोरी को भगाने के आरोपी की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
न्यायालय ने अपराध की गंभीरता व पीड़िता के बयान व उसकी उम्र एवं आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए फैसला सुनाया। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के वादी मुकदमा ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कि उसकी 14 साल की पुत्री बहला-फुसलाकर उसके गांव की ही युवक भगा ले गया है। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था, आरोपी सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
-- --
बारिश में इंसुलेटर पंचर, पांच घंटे बिजली रही गुल
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत में 33 केवी लाइन में इंसुलेटर पंचर होने के कारण बुधवार को पांच घंटे बिजली गूल रही। सुबह 6 बजे ही आपूर्ति ठप हो गई तो लोगों के घरों में पानी का संकट हो गया। विद्युतकर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढ़ा तो मरम्मत हुई और सुबह 11:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई।