फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Board Examination: Six buses will run on three routes

बोर्ड परीक्षा छह परीक्षा स्पेशल बसों का होगा संचालन

Mon, 17 Feb 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Six buses will run on three routes
कुशीनगर में बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैयारी में जुटे कर्मचारी? - फोटो : KUSHINAGAR
बोर्ड परीक्षा: तीन रुट पर चलेंगी रोडवेज की छह बसें
विज्ञापन

पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से जिले के 162 परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। तमाम परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं और वहां तक आवागमन के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। इससे परीक्षार्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए शासन ने परिवहन निगम को बसें संचालित करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकांश सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। सुबह परीक्षा के वक्त साधन नहीं मिलने के चलते परीक्षार्थियों के साथ-साथ परिजनों को भी परेशान होना पड़ता है। अभिभावक सुबह अपने पाल्यों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचाने को लेकर परेशान रहते हैं। भीड़ के चलते प्राइवेट वाहन चालक मनमानी किराया वसूलते हैं। इसे देखते हुए उप मुख्यमंत्री/ माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जरूरत के अनुसार परीक्षार्थियों के लिए बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। पडरौना डिपो के एआरएम बिंदू प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के तीन मार्गों पर मंगलवार से कुल छह अनुबंधित बसों को परीक्षा स्पेशल बस के रूप में संचालित कराया जाएगा। ये बसें सुबह सात से आठ और दोपहर एक से दो बजे के बीच चलेंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद यही बसें परीक्षार्थियों को वापस लेकर आएंगी। इन सभी बसों में परीक्षार्थियों को सामान्य किराया देना होगा। ये बसें खड्डा-छितौनी, कप्तानगंज-पिपराइच और पडरौना-जटहां बाजार मार्ग पर संचालित होंगी।
विज्ञापन

110007 परीक्षार्थी देंगे हिंदी की परीक्षा
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और निगरानी के लिए सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजवाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा युक्त परीक्षा कक्ष भी तैयार हो चुके हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के 61239 और द्वितीय पाली में इंटर के 48768 परीक्षार्थी अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 327 इंटर कॉलेज हैं, जिनमें से 16 राजकीय, तीन मॉडल, 55 वित्त पोषित और शेष स्ववित्त पोषित हैं। इसमें से 162 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल में 31976 बालक एवं 29134 बालिका 61110 संस्थागत और 129 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। इंटर में 25136 बालक व 22791 बालिका संस्थागत और 841 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहिन बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले को छह जोन में बांटा गया है, जिसके प्रभारी संबंधित तहसील के एसडीएम होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 16 सेक्टर बनाए गए हैं। एक सेक्टर में दस से 12 परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है। इसकी निगरानी जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए छह सचल दल का गठन किया गया है। इसके अलावा जिले में आठ-आठ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्राध्यक्ष के अलावा एक अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष और एक स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा की पल-पल की निगरानी रखने के लिए कुशीनगर के बुद्घ इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed