{"_id":"62ae230c882b742a82194047","slug":"board-exam-result-daughters-outperformed-sons-in-the-district-kushinagar-news-gkp4407955139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा परिणाम : जिले में बेटों से आगे निकलीं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा परिणाम : जिले में बेटों से आगे निकलीं बेटियां
विज्ञापन
हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान पाने वाले विशाल कुशवाहा को मिठाई खिलाकर खुशी जताते माता-पिता।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा परिणाम : जिले में बेटों से आगे निकलीं बेटियां
पडरौना। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें जिले के हाईस्कूल के 89.03 और इंटर के 90.76 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल और इंटर में उत्तीर्ण होने वालों में सर्वाधिक संख्या छात्राओं की है। इस बार भी परीक्षा उत्तीर्ण करने में बेटों से आगे बेटियां निकल गईं।
जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 253 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 33298 छात्रों व 28442 छात्राओं समेत 61740 पंजीकृत थे। इनमें से 29955 छात्रों व 26537 छात्राओं समेत कुल 56492 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। 25887 छात्रों और 24409 छात्राओं समेत कुल 50296 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। घोषित हुए परीक्षा परिणाम का प्रतिशत देखा जाए तो जिले में हाईस्कूल के 89.03 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 86.42 प्रतिशत छात्र और 91.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
इसी तरह इंटर में 24110 छात्रों व 22291 छात्राओं समेत कुल 46401 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से बोर्ड परीक्षा में 21961 छात्रों व 21000 छात्राओं समेत 42961 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से 19471 छात्रों और 19522 छात्राओं समेत कुल 38993 परीक्षार्थियों ने इंटर की परीक्षा पास की है। इंटर में इस वर्ष 88.66 प्रतिशत छात्र व 92.96 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं। कुल 90.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित हुआ परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। इस बार हाईस्कूल के 89.03 और इंटर के 90.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।