फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BN Mishra increased his prestige by winning three medals including one gold in Dubai

Kushinagar News: बीएन मिश्रा ने दुबई में एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीत बढ़ाया मान

Tue, 07 Nov 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
BN Mishra increased his prestige by winning three medals including one gold in Dubai
दुबई के अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक स्वर्ण के साथ तीन पदक जीते बीएन मिश्रा। स्रोत-व्हाट्सएप
- दुबई के अल नजर क्लब स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता
विज्ञापन


पडरौना। दुबई के अल नजर क्लब स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में बीनए मिश्रा ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते। बीएन मिश्रा ने वहां (75+ आयु वर्ग) के हैमर थ्रो प्रतियोगिता में रूस के स्टालिन को हराकर स्वर्ण जीता। वहीं, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दुबई सरकार की तरफ से किया गया था। तीन पदक जीतकर बीएन मिश्रा ने जिले का मान बढ़ाया है।



भरवलिया निवासी बीएन मिश्रा दुबई के अल वस्ल और अल नजर क्लब स्टेडियम में 26 अक्तूबर से चल रहे इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। उन्होंने 75+ आयु वर्ग के डिस्कस थ्रो (23.50 मीटर) फेंक में रजत पदक और भाला फेंक (22.44 मीटर) कांस्य पदक हासिल किया। वे एशिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक कुल (20) मैडल जीते हैं। इसमें 15 गोल्ड, तीन सिल्वर और और 02 कांस्य पदक शामिल है।
विज्ञापन

उनके इस उपलब्धि पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जयसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष, दीप नारायण अग्रवाल, प्रदीप चाहरिया, डॉ. अरुण गौतम, डॉ. वीके सिंह, अजय गुप्ता, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. संदीप अरुण, डॉ. वैभव ज्योति, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. देवसरन सिंह, विक्रम अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन शिव कुमारी देवी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विश्व मास्टर एथलेटिक्स संघ ने भेजा था नाम
दुबई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले 75 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों का नाम विश्व मास्टर एथलेटिक्स संघ ने भारत से मांगा था। इस पर संघ ने यूपी के बीएन मिश्र व बुलंदशहर के ऋषिपाल सिंह के नाम का प्रस्ताव भेजा था। इनके अलावा केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलगाना, असम, बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गोवा समेत अन्य भारत के 150 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करने गए थे। उन्होंने दुबई का बीजा बनाकर बीते 24 अक्तूबर को लखनऊ ओमान एयरलांस से दुबई के लिए रवाना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed