{"_id":"665baa17b7b6ac982e069524","slug":"blos-health-deteriorated-admitted-to-hospital-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-117656-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीएलओ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीएलओ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कसया नगर बीआरसी स्थित संविलियन विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 279 पर बीएलओ की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सीएमओ भी पहुंच गए। शनिवार को बीएलओ सेमरा हरदो पट्टी निवासी 50 वर्षीय सहायक अध्यापक शिवनाथ सिंह को गर्मी के चलते घबड़ाहट और बेचैनी होने लगी। मौके पर तैनात आरबीएसके टीम ए सीएचसी कसया के प्रभारी एसके सिंह एंबुलेंस से शिवनाथ सिंह को सीएचसी लाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश पटेरिया भी पहुंचे और इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान रिजर्व प्रभारी डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी, कार्यवाहक प्रभारी डॉ. मुकेश यादव, डॉ. यूसुफ अंसारी डॉ. जलज गुप्ता, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. गौतम जी गौरव, शिवम, पवन, मीरा दुबे, वीरेंद्र शर्मा, अमजद अली, सतीश ओझा, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।
हाटा के बूथ संख्या 274 पर मतदान करने पहुंचे नीरज शर्मा गर्मी की वजह से बेहोश होकर गिर गए। वह मौजूद लोगों ने उसे पानी पिलाया और मेडिकल टीम को सूचना दी गई। टीम ने इलाज किया और उन्हें घर तक पहुंचाया गया। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को दिक्कत होने पर कोई सहयोग नहीं कर रहा था। धूप और गर्मी के चलते कई बीएलओ की तबीयत बिगड़ गई थी। वे किनारे कमरे में बैठे नजर आए।
चुनाव ड्यूटी में तैनात एसआई समेत पांच मतदाता बीमार
रामकोला। लोकसभा चुनाव कराने आए एक पुलिस कर्मी समेत पांच मतदाता बीमार हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर मलगहा गांव में बने बूथ पर फरूखाबाद से चुनाव ड्यूटी पर आए एसएसआई मोहम्मद हुसैन, गाजीपुर से सिपाही पंकज वर्मा और बदायूं से आए होमगार्ड के महेश पाल के अलावा बूथ मतदान करने आईं धनौजी माफी की बलकेशा देवी और रमावती देवी का अचानक बीपी बढ़ गया। उन्हें चक्कर आने लगा। मौजूद लोग उन्हें लेकर रामकोला सीएससी पहुंचे। उनका उपचार चल रहा है। सीएचसी के डॉक्टर ने कहा कि गर्मी की वजह से उनका बीपी बढ़ गया था। उपचार के बाद उनकी तबीयत स्थिर है। आराम करने की सलाह दी गई है।