फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   blood donation

रक्तदान कर 11 लोग बने महादानी

Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
blood donation
रक्तदान कर 11 लोग बने महादानी
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से दिया गया प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 11 लोग रक्तदान कर महादानी बने। इन सभी को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिया गया। वहीं 15 लोगों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा हर साल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महादानी पहुंचकर रक्तदान करते हैं। इस बार भी खराब मौसम के बावजूद लोग रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचे। कई लोग तो ऐसे मिले, जिन्होंने हाल ही में कोरोनारोधी टीका लगवाया था, ऐेसे में वह रक्तदान करने की मंशा होते हुए भी इस पुनीत कार्य से वंचित रह गए।
विज्ञापन

सुबह दस बजे जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. एके द्विवेदी और नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मल्ल सहित कई लोग मौजूद थे। शिविर में मारवाड़ी युवा मंच पडरौना और कर्तव्य टीम के युवा भी पहुंचे। सभी ने न केवल अपना योगदान दिया, बल्कि रक्तदान भी किया। शिविर दोपहर तीन बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में सबसे पहले कसया क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी संजय गौतम(23) और फिर पटहेरवा क्षेत्र के बलिहवा गांव के निवासी सोनू कुमार ने रक्तदान किया। इन दोनों का रक्त मौके पर ही जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के काम आया। इसी क्रम में पडरौना शहर के निवासी और मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य अमित टिबड़ेवाल, पडरौना के मालवीय नगर के निवासी सुमित गोयल ने रक्तदान किया। सुमित रक्तदान के लिए काफी उत्साहित थे। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से प्रत्येक 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान करते हैं। पिछली बार अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में लगाए गए शिविर में पहुंचकर उन्होंने रक्तदान किया था। इनके अलावा दुदही खाखड़ टोला निवासी उमाशंकर दूबे, सुभाषनगर पडरौना के कन्हैया रुंगटा, मालवीय नगर पडरौना के किशन अग्रवाल, महेशपुर गांव के बैजनाथ, टीम कर्तव्य के बावली चौक पडरौना निवासी अमरेंद्र प्रताप सिंह, कसेरा टोली चौक पडरौना के फैज शेख और बलुचहां के फैसल शेख ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
ब्लड बैंक की टीम ने भी दिया योगदान
शिविर में ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. ऐश्वर्य वर्मा, एसएलटी एजाज अहमद, एसएलटी लल्लन प्रसाद गुप्ता, एलटी अरविंद राय व अश्विनी त्रिपाठी, काउंसलर क्षमा मिश्रा, वार्ड ब्वॉय विवेकानंद, विवेक सिंह, जावेद आलम, विनोद सिंह, सुरेश यादव ने भी योगदान दिया।

मारवाड़ी युवा मंच और टीम कर्तव्य के युवा भी शिविर में पहुंचे
शिविर में मारवाड़ी युवा मंच के जगदंबा टिबड़ेवाल, अंकित सुल्तानिया, अजय कुमार सर्राफ, रजत अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और अमित टिबड़ेवाल ने सहयोग किया। वहीं टीम कर्तव्य के अध्यक्ष अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष भावेश तुलस्यान, शुभम मणि त्रिपाठी और सैफ लारी ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed