फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Block wise training of village heads should be done: DM

ग्राम प्रधानों की ब्लॉक वार कराएं ट्रेनिंग : डीएम

Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Block wise training of village heads should be done: DM
- तहसील आपके द्वार अभियान के तहत सभी लेखपाल व सचिव की रोस्टर वाइज लगाएं ड्यूटी
विज्ञापन



पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें डीएम ने ग्राम प्रधानों की ब्लॉक वार ट्रेनिंग कराने, मानक के अनुरूप मनरेगा के तहत पूर्ण कार्यों के लंबित भुगतान कराने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने विभिन्न मांगों से संबंधित डीएम को ज्ञापन सौंपा।


डीएम उमेश मिश्र के सामने प्रधान संघ के अध्यक्ष ने समस्या जैसे योजना पूर्ण होने के बाद भुगतान लंबित होने, लेखपाल व सचिव की ग्राम में रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाने, पोषाहार वितरण, कोटेदार के यहां खाद्य सामग्री वितरण, पंचायत सहायकों के मानदेय, लंबित भुगतान, सचिवों की तरफ से भुगतान पर रोक लगाने समेत अन्य समस्याओं की चर्चा की गई। इस पर डीएम ने ब्लॉक वार मनरेगा के तहत पूर्ण किए गए सभी पक्का निर्माण कार्य का भुगतान शासन के नियमानुसार शीघ्र कराने, रोस्टर वाइज लेखपाल व सचिव की ड्यूटी ग्राम पंचायत में लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से पोषाहार और खाद्य सामग्री का वितरण कार्य का ग्राम प्रधानों की निगरानी में करने, पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कर्मियों का भुगतान शीघ्र कराने और पंचायत स्तर पर लंबित भुगतानों एवं पोखरी की नीलामी से प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायत निधि में जमा करने के लिए सीडीओ व एडीएम को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मनरेगा के तहत कोई भी कार्य पूर्ण होने के बाद भुगतान लंबित न रहे। फर्स्ट कम फर्स्ट आउट के नियमों का कड़ाई से पालन करें। वित्तीय अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि के लिए गांव में कैंप लगाने और ब्लॉक स्तर पर प्रधानों की ट्रेनिंग कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्र, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed