फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Block offices lockout, performance

ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी, प्रदर्शन

Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Block offices lockout, performance
तालाबंदी किया> - फोटो : अमर उजाला
 अपने अधिकारों में कटौती से नाराज क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों ने सदस्यों के साथ मिलकर अपने-अपने ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पडरौना के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष हीरा प्रसाद ने अपने समर्थकों और बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर ताला बंद कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनका कहना था कि भारत सरकार ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि क्षेत्र पंचायतों (मध्यवर्ती पंचायतों) की विकास निधि समाप्त कर सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में अंतरित कर दी है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके विरुद्ध ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य ब्लॉकों के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य भी अपने ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद कर प्रदर्शन किए। दोपहर दो बजे के बाद सभी 14 ब्लॉकों के अध्यक्ष जनपद मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ये लोग 14वें वित्त आयोग की क्षेत्र पंचायतों की विकास निधि की धनराशि समाप्त कर सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में अंतरित करने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। इनकी मांग थी कि क्षेत्र पंचायत निधि की कम से कम धनराशि पूर्व की भांति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों में पडरौना के हीरा प्रसाद, दुदही की कुसुमावती, कसया के डॉ. प्रियेश त्रिपाठी सहित सङ्क्षचद्र यादव, मुरली देवी, दुर्गावती आदि शामिल थीं।
मोतीचक ब्लॉक पर प्रदर्शन कियाःमथौली बाजार। मोतीचक ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी की गई। महातम प्रसाद की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इन लोगों ने बीडीओ राजाराम सरोज को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक में कामकाज ठप रहा। 
ब्लॉक पर परेशान रहे लोगःजटहां बाजार। ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विशुनपुरा ब्लॉक पर पहुंचकर तालाबंदी की। उनके समर्थक ब्लॉक प्रमुख के अधिकार में कटौती से नाराज थे। इस दिन कामकाज ठप रहने से विभिन्न जरुरतों से ब्लॉक कार्यालय में आए लोगों को परेशान होना पड़ा।
ब्लॉक में नहीं हुआ कामकाजःरामकोला। अधिकारों में कटौती से नाराज रामकोला और कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुखों ने अपने-अपने यहां के कार्यालय पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। रामकोला में संजय जायसवाल और कप्तानगंज में मनोज सिंह ने नारेबाजी की। इन दोनों ब्लॉकों में भी कामकाज ठप हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रामेश्वर गोविंद राव, सुग्रीव प्रसाद, बबलू राव, भगवंत कुशवाहा, योगेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
प्रमुख और सदस्यों ने प्रदर्शन कियाःकोटवा बाजार। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शशांक दुबे की  अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कार्यालय में ताला बंद कर नारेबाजी की, जिससे काम काज पर भी असर पड़ा। इस दौरान रामानुज मिश्र, विजय यादव, रविंद्र दुबे, पप्पू पांडेय, जामा अंसारी, राजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। 
ब्लॉक पर प्रदर्शन कियाःदुदही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को दुदही में भी कार्यालय का ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान धर्मेंद्र मल्ल, सुभाष यादव, मनोज यादव, खुर्शीद आलम, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीकांत कुशवाहा मौजूद थे।
तालाबंदी कर प्रदर्शन कियाःखड्डा। ब्लॉक प्रमुख जिलाजीत यादव की अगुवाई में क्षेत्र के प्रधान और बीडीसी सदस्यों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी, आरिव्य दुबे, अशोक तिवारी, मनोज कुशवाहा उपस्थित थे।
अधिकारों में कटौती पर नाराजगी जताईःफाजिलनगर। मुहम्मद आरिफ की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, बदरुद्दीन अली, ब्रजेश राय सहित कई लोगों ने ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचकर तालाबंदी की और प्रदर्शन किया। ये लोग ब्लॉक प्रमुख के अधिकार में कटौती किए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। 
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कियाःहाटा। सुकरौली विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को अपने अधिकारों में की जा रही कटौती के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक  मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंद कर विरोध जताया। 

प्रमुख सचिन्द्र यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत को मिले अधिकारों में कटौती जा रही है। चाहे वित्तीय अधिकार हो या प्रशासनिक, दोनों में कटौती की जा रही है। अधिकारों में कटौती के खिलाफ पूरे प्रदेश में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अधिकारों में कटौती बंद करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में विजेंद्र यादव, टुन्ना, रमेश मिश्र, छोटेलाल गुप्ता, रमेश जायसवाल, अरविन्द सिंह, शमशाद, स्वामीनाथ यादव, मनोज चौहान, रामनयन शर्मा, इंद्रेश शर्मा सहित कई अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed