{"_id":"658c77ac527e3edd31003f85","slug":"block-level-employment-fair-from-today-till-13th-february-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10020-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला आज से 13 फरवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला आज से 13 फरवरी तक
Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला का आयोजन 28 से 13 फरवरी के बीच किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ब्लॉक स्तर पर आयोजन की समय सारणी जारी कर दी गई है। साथ ही अधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। प्रत्येक मेला में 150 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को इसके लिए बैठक की गई। अधिकारियों को नामित कर आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। सीडीओ ने बताया कि 28 दिसंबर को हाटा के कृष्णा प्राइवेट आईटीआई बरवा खुर्द, 3 जनवरी को कसया के राजकीय आईटीआई कसया, 6 जनवरी को खड्डा ब्लॉक कार्यालय, 9 जनवरी को तमकुही ब्लॉक कार्यालय, 11 जनवरी को कप्तानगंज के सुशील वर्मा निजी आईटीआई, 16 जनवरी को रामकोला के महाराणा प्रताप निजी आईटीआई, 18 जनवरी को दुदही के राजकीय आईटीआई सेवरही, 23 जनवरी को राजकीय आईटीआई पडरौना, 27 जनवरी को ब्लॉक कार्यालय सेवरही, 31 जनवरी को बीएन निजी आईटीआई बनकटा बाजार, दो फरवरी को ब्लॉक कार्यालय मोतीचक, 6 फरवरी को सुकरौली स्थित धारा रावल प्राइवेट आईटीआई, 8 फरवरी को विशुनपुरा स्थित अल हसन निजी आईटीआई और 13 फरवरी को नौरंगिया स्थित राजकीय आईटीआई नौरंगिया परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस मेला में संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के स्थानीय जन प्रतिनिधि सांसद, विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख और नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति रहेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए बीडीओ और कौशल विकास के जिला समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है।