फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BLO will receive claims and objections from eligible voters

Kushinagar News: पात्र मतदाता से दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे बीएलओ

Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
BLO will receive claims and objections from eligible voters
कसया। तहसील सभागार में सोमवार को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ काे प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम परितोष मिश्रा ने कहा कि सभी बूथों पर पूर्व में हुए डोर-टू-डोर सत्यापन के बाद पात्र मतदाता से दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे। विशेष अभियान की तिथि 9 व 10 नवंबर और 23 व 24 नवंबर है। सभी बीएलओ अपने बूथ पर रहकर दावा और आपत्ति प्राप्त करेंगे। युवा वर्ग को जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पात्र मतदाता, जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, वे संबंधित बीएलओ से मिलकर नाम दर्ज करा सकते हैं। 29 अक्टूबर को विधानसभा की मतदाता सूची के प्रकाशन और उसके बाद होने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान में नए पात्र मतदाता बनाने के लिए विशेष जोर दिया गया। इस दौरान राजन मिश्र रजिस्ट्रार कानूनगो, संध्या शाह, रतन मंजरी, बबलू, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed