फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Blessed for the Shobha Yatra of old Mai

बुढ़िया माई की शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 05 Apr 2017 12:08 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 05 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Blessed for the Shobha Yatra of old Mai
शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को दोपहर बाद पडरौना नगर में बुढ़िया माई की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बुढ़िया माई की झांकी, मूर्ति और पताका के साथ निकली यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस आयोजन में शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन


नगर के बेलवा चुुंगी चौराहा स्थित काली मंदिर परिसर से हर साल चैत्र नवरात्र में रामनवमी से एक दिन पहले बुढ़िया माई की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी मंगलवार को यह परंपरागत आयोजन हुआ। इसके लिए दोपहर से ही श्रद्घालु बेलवा चुंगी चौराहे पर जुटने लगे थे। भारी उत्साह के साथ निकली यह शोभा यात्रा शहर के कन्हैया टाकिज, तिलक चौक होते हुए गुदरी बाजार स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पहुंची। इस शोभा यात्रा के मार्ग को श्रद्घालुओं ने सफाई करने के बाद पानी से धो दिया था। जिस रास्ते शोभा यात्रा गुजरी, उस पर खड़ी महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान जयकारा व देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था। इस शोभा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी, प्रेम जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, धर्म केशरी, मनोज जायसवाल, मनीष जायसवाल, विनय जायसवाल, इंद्रजीत, मनोज चौरसिया सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed